home page

आयुर्वेद प्राकृतिक और प्रभावी चिकित्सा पद्धति : मंत्री पटेल

 | 
आयुर्वेद प्राकृतिक और प्रभावी चिकित्सा पद्धति : मंत्री पटेल


- आई.ई.एस यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए पशुपालन राज्यमंत्री

भोपाल, 04 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा कि एक विद्यार्थी को सफल करियर के लिए शुरुआत से ही लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए। आयुर्वेद हमारी प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है, जो आज विश्व भर में लोकप्रिय हो रही है। यह प्राकृतिक और प्रभावी चिकित्सा पद्धति शरीर को बिना नुकसान पहुंचाएं जड़ से रोग को समाप्त करती है।

मंत्री पटेल गुरुवार को आई.ई.एस यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट ऑफ आयुर्वेद एंड कम्युनिटी में विद्यार्थियों का आयुरप्रवेशिका ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2025 आयोजित किया जा रहा है, जो आगामी 20 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में आयुष विभाग म.प्र. स्टेट मेडिसिनल प्लांट बोर्ड के सीईओ डॉ. संजय कुमार मिश्रा, डिप्टी सीईओ सुरभि तिवारी, चांसलर आई.ई.एस यूनिवर्सिटी बी.एस. यादव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज मिश्रा, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में चांसलर यादव द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित किया गया। आयुर्वेद विभाग के प्राचार्य ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। सीईओ देवांश सिंह ने आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर