home page

मुख्यमंत्री शुक्रवार को आएंगे अशोकनगर, विधायक रघुवंशी की दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे

 | 
मुख्यमंत्री शुक्रवार को आएंगे अशोकनगर, विधायक रघुवंशी की दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे


अशोकनगर,05 नम्बर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को नईसराय तहसील के ग्राम अजलेश्वर पहुंचेंगे। वे यहां चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की पूज्य माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3: 30 बजे हेलीकॉप्टर से भिंड जिले से रवाना होकर शाम 4: 35 बजे ग्राम अजलेश्वर पहुंचेंगे। यहां विधायक रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5:5 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जिले में तैयारियां की जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार