home page

अशोकनगर: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का जिला स्तरीय आगाज

 | 
अशोकनगर: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का जिला स्तरीय आगाज


अशोकनगर, 05 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल ‘माय भारत’ के तहत 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के जिला स्तरीय चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

शनिवार को रेस्टहाउस में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान जिला युवा अधिकारी श्रेया कंदोला ने इस महत्वाकांक्षी अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अरुण रघुवंशी, जनसंपर्क उपसंचालक एस.एम. सिद्दीकी सहित जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के ब्यूरो प्रमुख एवं पत्रकार मौजूद रहे।

गैर-राजनीतिक युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोडऩे की पहल:पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला युवा अधिकारी श्रेया कंदोला ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को पहचानना और उन्हें विकसित भारत 2047 के निर्माण की प्रक्रिया में सीधे तौर पर सक्रिय भागीदार बनाना है।

इसके तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए जिला स्तर पर ऑनलाइन विकसित भारत क्विज और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे उन्हें अपने नवाचार, विचारों और प्रतिभा को सामने लाने का मंच मिल सके।

चयन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियांडिजिटल क्विज (प्रथम चरण): 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक संचालित। जिसमें निबंध लेखन एवं प्रस्तुतियां क्विज में सफल प्रतिभागियों के लिए जिला एवं राज्य स्तरीय निबंध व प्रस्तुति चरण का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2026 में होगा।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव (अंतिम चरण) राष्ट्रीय स्तर का समापन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विकसित भारत को लेकर अपना विजन और विचार सीधे प्रस्तुत करने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार