home page

राजगढ़ःसूने घर से चांदी के गहने व नकदी चोरी के मामले आरोपित दो भाई गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ःसूने घर से चांदी के गहने व नकदी चोरी के मामले आरोपित दो भाई गिरफ्तार


राजगढ़, 23 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में छापीहेड़ा थाना पुलिस टीम ने सीसीटीव्ही.फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार ग्राम मोहन स्थित सूने घर से दिनदहाड़े ताला तोड़कर चांदी के गहने व नकदी चोरी के मामले में दो आरोपित भाइयों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से चोरी किए गए गहने व घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि 14 फरवरी को ग्राम मोहन निवासी रामनारायण पुत्र कंवरलाल गुर्जर ने शिकायत की, बीते रोज अज्ञात बदमाश सूने घर का ताला तोड़कर अल्मारी में रखे चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने सीसीटीव्ही.फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर माखनसिंह (38) पुत्र चंदरसिंह गुर्जर और बनेसिंह(48)पुत्र चंदरसिंह गुर्जर निवासी हिनौती थाना मक्सी जिला शाजापुर को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए गहने व घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की। पूछताछ पर आरोपित माखनसिंह ने राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुरा निवासी भेरुसिंह पुत्र मांगीलाल वर्मा के सूने मकान से चांदी के गहने व नकदी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित माखनसिंह के खिलाफ पूर्व में देवास और मक्सी जिले में हत्या,छेड़छाड़,चोरी सहित अन्य प्रकरण पंजीबद्व है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक