home page

राजगढ़ःचोरी के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, एक लाख से अधिक का माल बरामद

 | 
राजगढ़ःचोरी के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, एक लाख से अधिक का माल बरामद


राजगढ़, 22 अप्रैल(हि.स.)। कुरावर थाना पुलिस ने दस दिन पहले हुई नकदी और गुटखा पाउच चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई नकदी, सामान तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।

थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह मावई ने बुधवार को बताया कि 13 अप्रैल को नरसिंहगढ़ रोड, कुरावर निवासी पप्पू (35)पुत्र अमृतलाल राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीती रात अज्ञात बदमाश उसके घर का ताला काटकर 50 हजार रुपए नकद और गुटखा पाउच चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित लोकेन्द्र (28)पुत्र राधेश्याम मीणा निवासी बैरागढ़,खुमान थाना श्यामपुर, समीर (21) पुत्र अमीन खान तथा जुबैर (21) पुत्र इरफान खान निवासी बड़नगर थाना कुरावर को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों से 50 हजार रुपए नकद, 6 हजार रुपए कीमती गुटखा पाउच, 50 हजार रुपए की घटना में प्रयुक्त बाइक तथा 2 हजार रुपए का कटर बरामद किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह मावई, प्रआर प्रदीप, माधव, मिथुन, राजेश यादव, कमलसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक