राजगढ़ः आबकारी एक्ट के मामले में आठ साल से फरार स्थायी वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे
राजगढ़, 21 जुलाई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आबकारी एक्ट के मामले में आठ साल से फरार स्थायी वारंटी को कड़ियासांसी जोड़ से गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने मंगलवार को बताया कि आरोपित मुकेश पुत्र विष्णू सांसी, निवासी ग्राम कड़ियासासी के विरुद्ध नरसिंहगढ़ न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 238/2019 में आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत स्थायी वारंट जारी था, जो पिछले आठ वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे, एसडीओपी नरसिंहगढ़ प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कड़ियासांसी जोड़ से दबिश देकर आरोपित मुकेश सांसी को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी देवेन्द्र राजपूत, एसआई रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, प्रआर.सुनील भील, दुष्यंत जाट, धर्मेन्द्र जाटव और मुलायम सिंह यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

