home page

अनूपपुर: जिले में आज अन्न्कूट और गोवर्घनपूजा: दिवाली में घर-घर हुआ धन की देवी की विशेष पूजा अर्चना

 | 
अनूपपुर: जिले में आज अन्न्कूट और गोवर्घनपूजा: दिवाली में घर-घर हुआ धन की देवी की विशेष पूजा अर्चना


अनूपपुर: जिले में आज अन्न्कूट और गोवर्घनपूजा: दिवाली में घर-घर हुआ धन की देवी की विशेष पूजा अर्चना


अनूपपुर: जिले में आज अन्न्कूट और गोवर्घनपूजा: दिवाली में घर-घर हुआ धन की देवी की विशेष पूजा अर्चना


अनूपपुर: जिले में आज अन्न्कूट और गोवर्घनपूजा: दिवाली में घर-घर हुआ धन की देवी की विशेष पूजा अर्चना


अनूपपुर, 09 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अंधकार पर विजय का त्योहार दीपावली जिला मुख्यालय सहित कोतमा, बिजुरी, राजनगर, चचाई, भालूमाड़ा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़ सहित अन्य ग्रामीण अचंलों में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को अन्नकूट और गोवर्घनपूजा की जायेंगी।

अमरकंटक में नगर वासियों ने प्रथम दीप मॉ नर्मदा उद्गम मंदिर में प्रज्वलित कर पूजन किया और एक दीपक अपने-अपने घरों में ले जाकर उसी दीपक से घरों के दीप जलाकर दिवाली मनाई। जहां देर रात तक आतिबाजी का आनंद लिया। घर-घर धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही घरों की दीवारों से लेकर दरवाजों की चौखट, आंगन तक दीपों की लरियां तथा खूबसूरत रंगोली से सजाई गई।

दीपावली के मौके पर बच्चों से लेकर युवाओं तक ने दीप जलाकर पटाखें फोड़े। दीपों की जगमगाहट तथा रंगीन लाईटों के साथ साथ आसमानों में फूटने वाले रंग-बिरंगी आतिशबाजी से धरती नहा उठा। अन्नकूट और गोवर्घनपूजा सोमवार को की जायेंगी। मां मनोकामना समिति अनूपपुर ने रामजानकी मंदिर , रेलवे पूजा पंडाल के साथ सिद्ध बाबा धाम में मॉ काली की दिवाली की मध्यं रात्रि पूजन किया। रामजानकी मंदिर में भगवान को सोमवार को अन्नकूट का भोग लगेगा। दीपों का पावन त्यौहार अर्थात रोशनी का त्यौहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर विजय का त्यौहार दीपावली रविवार को जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित पूरे जिले में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा रामचंद्र अपने चौहद वर्ष के वनवास तथा रावण विजयी होने के बाद सीता व लक्ष्मण संग वापस अपने राज्य अयोध्या लौटे थे। जिसमें अयोध्यावासियों का हृदय अपने प्रिय राजा के आगमन में हर्ष से भाव विभोर था। उनके आगमन में स्वागत के तौर पर अयोध्यावासियों ने घी के दीए जलाए थे। कार्तिक मास की काली अमावस्या की वह रात्रि दीपों की रोशनी में रोशनी से जगमगा उठी थी। तब से आज तक भारतीय परिवेश में यह प्रकाश पर्व के रूप में दीपावली मनाया जाता है। त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक महत्व है। तमसो मां ज्योतिर्गमय अर्थात अंधेरे से ज्योति प्रकाश की ओर जाईए। दीपावली दीपों का त्योहार है। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है। दीपावली पर्व के आगमम से पूर्व ही जिले में व्यापारिक प्रतिष्ठ सज कर तैयार हो गयें थें।

दीपावली की सुरक्षा व्यवस्थाओं में नगर की पुलिस रात भर गश्त लगाती नजर आई। कोतमा, भालूमाड़ा, राजनगर मं भी दीपावली का पर्व पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। दीपावली के मौके पर नगर के लोगों द्वारा दीपावली का पूजन सामग्र, पटाखे, वस्त्र-मिठाईयों की जमकर खरीदारी की। दीवाली की रात रेलवे पूजा समिति एवं मां मनोकामना समिति अनूपपुर ने रामजानकी मंदिर में मॉ काली में मां काली की प्रतिमा की स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चन किया गया। दीपावली के दूसरे दिन अमवस्या व तीसरे दिन परीवा होगा इस दिन व्यापारियों, मजदूरों, वाहन मालिको सहित अन्य श्रम से जुड़े कार्यक्रम बंद रहेंगे, बाजार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ताला लगा रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला