home page

राजगढ़ः अंजनीलाल धाम पर 13 से 15 अक्टूबर तक होंगी प्रतिभा प्रतियोगिताएं

 | 
राजगढ़ः अंजनीलाल धाम पर 13 से 15 अक्टूबर तक होंगी प्रतिभा प्रतियोगिताएं


राजगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में श्री अंजनीलाल मंदिर ट्रस्ट की ओर से नवरात्रि महोत्सव के तहत इस वर्ष भी बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट ने सोमवार को प्रतियोगिताओं की तिथियां तय कर दी हैं।

ट्रस्ट के अनुसार, 13 से 15 अक्टूबर तक संस्कृति ज्ञान, गीत-भजन गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। खास बात यह है कि किसी भी प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। 13 अक्टूबर को संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता पहली प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा होगी। यह 13 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे आयोजित होगी। इसमें किसी भी स्कूल की कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा में रामायण, महापुरुषों और भारतीय संस्कृति से जुड़े 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रश्नों के उत्तर पुस्तिका में दिए गए विकल्पों में गोल घेरा लगाकर दर्ज करना होगा। 14 अक्टूबर को गीत-भजन और 15 को नृत्य प्रतियोगिता गीत-भजन गायन प्रतियोगिता 14 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होगी। इसमें कक्षा 1 से 8वीं और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दो वर्गों में शामिल किया जाएगा। बालक-बालिकाएं अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। नृत्य प्रतियोगिता भी इसी तरह दो आयु वर्गों में होगी। इसमें कक्षा 1 से 8वीं तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

ट्रस्ट के अनुसार प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है। इसके लिए अभिभावकों और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक