home page

अशोकनगरः अक्षय तृतीया पर विवाह समारोह में रामायण की सीख और उपहार में सिलाई मशीन से लेकर बाइक तक भेंट

 | 
अशोकनगरः अक्षय तृतीया पर विवाह समारोह में रामायण की सीख और उपहार में सिलाई मशीन से लेकर बाइक तक भेंट


अशोकनगरः अक्षय तृतीया पर विवाह समारोह में रामायण की सीख और उपहार में सिलाई मशीन से लेकर बाइक तक भेंट


अशोकनगर, 20 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में श्री सिद्धधाम आमखेड़ा में सोमवार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सिद्धधाम आमखेड़ा ने एक बार फिर सामाजिक एकता और सेवा का इतिहास रचा है। कल्याणदास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस भव्य कन्या विवाह सम्मेलन में देश के विभिन्न कोनों से आए 25 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ।

आयोजन की प्रमुख झलकिया:बेटियों को मिला भरपूर स्नेह: धाम की ओर से प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी का पूरा सामान भेंट किया गया। इसमें सोने-चांदी के आभूषण, अलमारी, ड्रेसिंग, कूलर, वॉशिंग मशीन और हर दूल्हे को मोटरसाइकिल दी गई। जब विदाई का समय आया, तो पीठ के महाराज समेत वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। यह नजारा ऐसा था जैसे पूरा जिला अपनी बेटियों को विदा कर रहा हो।

आध्यात्मिक विदाई: विदा होने से पहले नवदंपतियों को रामायण भेंट की गई, ताकि वे अपने नए जीवन में मर्यादा और धर्म का पालन कर सकें। वहीं गौ-सेवा का संकल्प के साथ एक दिन पूर्व आयोजित भजन संध्या में बुंदेली गायक रामकिशोर मुखिया ने भजनों के माध्यम से गौ-सेवा का संदेश दिया और श्रोताओं को रात भर झूमने पर मजबूर कर दिया।

जुटे जनप्रतिनिधि और संत:इस पुनीत कार्य में आशीर्वाद देने के लिए पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव, विधायक हरिबाबू राय सहित और कई साधु-संत पहुंचे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार