home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर दी बधाई

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर दी बधाई


भोपाल, 09 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ज्ञान, शील, एकता के ध्येय वाक्य के साथ विद्यार्थी और युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा के संस्कार प्रदान करने वाला संगठन है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथी देश के नवनिर्माण में सतत् सक्रिय भूमिका निभाते रहें, यही कामना है।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक छात्र संगठन है। 9 जुलाई 1949 को इसकी स्थापना हुई थी। इस संगठन का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषंगिक संगठन है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत