home page

जबलपुरः एआईएमआईएम को झटका, 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

 | 
जबलपुरः एआईएमआईएम को झटका, 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ


जबलपुर, 11 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एआईएमआईएम केबड़ा झटका लगा है। पार्टी से जुड़े करीब 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिलशाद आलम के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में मुस्ताक अहमद, इमरान शेख, सुल्तान खान, मोहम्मद इरशाद और शेख गुफरान सहित करीब 50 कार्यकर्ता शामिल हैं।

सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रितेश गुप्ता, समर्थ अवस्थी, अशरफ मंसूरी, आरिफ बेग, मसूद नबी, हासिम खान, रंजीत ठाकुर, अन्नू यादव, जितेंद्र यादव और इमरान हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संविधान के मूल्यों की रक्षा, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। नए सदस्यों को संगठन में सम्मान के साथ काम करने और जिम्मेदारियां निभाने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने शहर की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही।

कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे शहर में रोजगार, शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। प्रशासन के समक्ष जनसमस्याओं को मजबूती से रखने के साथ वार्ड स्तर पर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके लिए आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने की योजना बनाई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक