home page

अनूपपुर: 46 घंटे बाद 7 किमी दूर जोहिला नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला युवक का शव

 | 
अनूपपुर: 46 घंटे बाद 7 किमी दूर जोहिला नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला युवक का शव


अनूपपुर: 46 घंटे बाद 7 किमी दूर जोहिला नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला युवक का शव


अनूपपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के मौहरी गांव में शनिवार दोपहर बमराड़ नदी में नहाते समय लापता हुए युवक का शव 46 घंटे बाद एसडीईआरएफ की टीम ने सोमवार दोपहर शव बरामद कर लिया हैं। युवक का शव घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर जोहिला नदी की मुख्य धारा में पत्थरों के बीच फंसा मिला।

पत्थरों से टकराने के कारण शव पर चोट के निशान थे। एसडीईआरएफ टीम ने शव पुलिस को सौंपा, जिसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनोको सौप दिया हैं। एसडीईआरएफ की टीम शनिवार शाम से लगातार बचाव अभियान चला रही थी।

एसडीईआरएफ टीम के प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी ने बताया कि पिछले दो दिन से लगातार खोजबीन की जा रही है। कल शाम को जहां हमने सर्चिंग अभियान समाप्त किया था, सोमवार की दोपहर पुनः सर्चिंग में पत्थरों के संजाल होने पर शव का पत्थरों के बीच फंसे होने की आशंका में पुनः उस स्थल का बोट और गोताखोर के माध्यम से खोजबीन की गई तो युवक का शव पत्थरों के बीच पानी में ढका पाया। जिसे बाहर निकाला गया है। उन्हो ने बताया कि पूरी जोहिला नदी पत्थरों के बीच बहती है, बड़े पत्थर के कारण युवक का बुरी तरह चोटिल हो गया है।

ज्ञात हो कि मौहरी गांव में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे देवरी डवरा नहाने गए जीजा-साले में 35 वर्षीय देव सिंह पुत्र गणेश सिंह उड़ाली निवासी ग्राम बराँझ थाना करनपठार ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दिया था। युवक कुछ दिन पूर्व ही राजेंद्रग्राम स्थित अपने ससुराल मौहरी गांव आया था। ससुराल से ढाई किलोमीटर दूर अपने साले 28 वर्षीय बेल सिंह के साथ बमराड़ नदी के पास पतली नाला के रूप में बह रहे देवरी डवरा में नहा रहा था। अचानक साबुन लगाने के उपरांत वह उठकर बमराड़ नदी की ओर बढ़ा और नहाने के लिए कूद गया। जिसके बाद वह नदी से वापस नहीं निकला है। रेस्क्यू टीम में राम नरेश भवेदी (प्लाटून कमांडर) साथ सैनिक अनुज कुमार, सुनील सिंह, रामेश्वर सिंह, धन सिंह, रामभरोसे सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रहलाद सिंह और शिवप्रताप सिंह शामिल रहे। वहीं पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला