अनूपपुर: अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न, संतोष सिंह परिहार अध्यक्ष, रामकुमार राठौर सचिव निर्वाचित
अनूपपुर, 6 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। देर रात तक चली मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियाें की घाेषणा की गई। इसमें अधिवक्ता संतोष सिंह परिहार अध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं अधिवक्ता रामकुमार राठौर ने सचिव पद पर जीत हासिल की है। अन्य प्रमुख पदों पर भी नतीजे घोषित किए गए हैं। अधिवक्ता अशोक पटेल उपाध्यक्ष, अधिवक्ता छोटेलाल अधिवक्ता सहसचिव, अधिवक्ता दयाशंकर शुक्ला कोषाध्यक्ष और अधिवक्ता राजकुमार राठौर पुस्तकालय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
शुक्रवार देर रात तक चले मतगणना प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में संतोष सिंह परिहार को 114 मत मिले, जिससे उन्होंने जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी जगदीश प्रसाद पांडे को 93 वोट और विनोद कुमार सोनी को 111 वोट प्राप्त हुए। सचिव पद पर रामकुमार राठौर ने 183 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि गिरधारी साहू को 128 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार पटेल को 167 वोट मिले, जबकि दुर्गेश कुमार सोनी को 143 वोट प्राप्त हुए। सहसचिव पद पर छोटेलाल प्रजापति ने 167 मतों के साथ संजय दुबे (144 वोट) को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर दयाशंकर शुक्ला को 182 वोट मिले, जबकि पूजा प्रजापति को 126 वोट प्राप्त हुए। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए राजकुमार राठौर ने 174 मत प्राप्त कर शिव शंकर यादव (141 वोट) को पराजित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

