home page

राजगढ़ःसमय सीमा बैठक में योजनाओं की गहन समीक्षा, लापरवाही पर जुर्माना और नोटिस

 | 
राजगढ़ःसमय सीमा बैठक में योजनाओं की गहन समीक्षा, लापरवाही पर जुर्माना और नोटिस


राजगढ़, 23 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सोमवार को कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरण, सीएम माॅनिटरिंग,लंबित न्यायालीन प्रकरण और जनकल्याणकारी योजनओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर डाॅ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि किसी भी विभाग द्वारा मैनुअल आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे साथ ही बैठक में सार्थक एप के माध्यम से उपस्थिति को स्थाई एजेंडा बनाया गया। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जबावदेही तय करने की बात कही गई। कलेक्टर डाॅ.मिश्रा द्वारा वन विभाग से संबंधित शिकायतों पर विभाग की ग्रेडिंग डी आने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा सीसीएफ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का समय पर निराकरण न करने पर सहकारिता, पीएचई एवं राजस्व विभाग पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। ब्यावरा परियोजना में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर संतोषजनक जवाब दर्ज न करने पर संबंधित सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन संकल्प से समाधान अभियान, समग्र ई-केवाईसी, ब्यावरा परियोजना एवं भू-अर्जन प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही की जाएगी साथ ही विभाग समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्व कार्य सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कनिष्ठ अभियंता उमेश मिश्रा, अमित रघुवंशी रीजनल मैनेजर संस्थागत वित्त, अभिषेक जैन सीएमओ नरसिंहगढ़, जितेन्द्र जामरा और हरेन्द्रसिंह सिकरवार मंडी सचिव नरसिंहगढ़ कृषि उपज मंडी को सम्मानित कर प्रशंसा पत्र प्रदान किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक