home page

राजगढ़ः लहसुन से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छोटे भाई की मौत, दूसरा घायल

 | 
राजगढ़ः लहसुन से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छोटे भाई की मौत, दूसरा घायल


राजगढ़, 15 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 देहात ब्यावरा थाना के नजदीक श्याम म्यूजिक सेंटर के सामने रविवार शाम इंदौर तरफ से जा रहे लहसुन से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो भाई में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हाइवे स्थित देहात ब्यावरा थाना से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित श्याम म्यूजिक सेंटर के सामने लहसुन से भरे ट्रक क्रमांक आरजे 17 जीसी 3558 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दौलतसिंह (29) पुत्र श्रीपाल और रोहित (31)पुत्र श्रीपाल निवासी सिकंदरा कानपुर उत्तरप्रदेश गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के स्टाफ ने दोनों घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां छोटे भाई दौलतसिंह ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि बाइक सवार दोनों भाई महाराष्ट्र से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर चालक राजाराम के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक