home page

राजगढ़ः सड़क हादसे में पति-पत्नी और 16 वर्षीय पोता घायल

 | 
राजगढ़ः सड़क हादसे में पति-पत्नी और 16 वर्षीय पोता घायल


राजगढ़, 04 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बुधवार को सड़क पर अचानक गोवंश आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनका 16 वर्षीय पोता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मऊ निवासी रमेश (55) पुत्र घीसालाल राजपूत अपनी पत्नी सोनाबाई (52) और पोते शिवम (16) पुत्र मनोहर सिंह को बाइक पर बैठाकर गांव से सारंगपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बालाजी पेट्रोल पंप के सामने अचानक एक गोवंश बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रमेश के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, जबकि सोनाबाई के सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं शिवम के पैर में चोट आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक