home page

राजगढ़ः सड़क पर अचानक सामने आई नीलगाय से टकराई कार

 | 
राजगढ़ः सड़क पर अचानक सामने आई नीलगाय से टकराई कार


राजगढ़, 03 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा-पचोर रोड पर करनवास थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से एक कार उससे टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार चार लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। घटना रात करीब 8ः20 बजे ओमकार होटल के पास नेशनल हाईवे-52 की है।

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 45 सी 2923 में सवार परिवार ब्यावरा से झाबुआ जा रहा था। कार सिद्धांत जैन (28) निवासी रामकृष्ण नगर, झाबुआ चला रहे थे। उनके साथ मनोज जैन (55), श्वेता जैन (50) और अविंसी जैन (22) भी सवार थे। सभी लोग ब्यावरा से अपने गंतव्य झाबुआ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओमकार होटल के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कार नीलगाय से टकरा गई। टक्कर के कारण कार को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि कार में सवार चारों लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया,जहां उनका उपचार किया जा रहा है।पुलिस ने मामले में जांच षुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक