home page

मंदसौरः मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना लागू करने पर जिला पंचायत में धन्यवाद प्रस्ताव पारित

 | 
मंदसौरः मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना लागू करने पर जिला पंचायत में धन्यवाद प्रस्ताव पारित


मंदसौर, 05 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में गुरूवार को जिला पंचायत सभागृह में आयोजित सामान्य प्रशासन बैठक में मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एवं पंचायत, ग्रामीण विकास व श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने बताया कि निश्चित रूप से मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी और ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का व्यापक विस्तार होगा, इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित हो सकेगी। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पेड़ मां के नामह्वएवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की एक बगिया मां के नाम योजना से प्रेरित होकर जिला पंचायत मंदसौर ने यह निर्णय लिया है कि विगत 3 वर्षों में वृक्षारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को जिला पंचायत द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में 15 वें वित्त के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ, जिला पंचायत के आय व्यय बजट पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनु प्रिया यादव, सभापति सदस्य, जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया