home page

मंदसौरः अच्छी बारिश की आस में किया अनोखा यत्न- वार्ड 26 चंद्रपुरा के नागरिकों ने श्मशान घाट में की बुवाई

 | 
मंदसौरः अच्छी बारिश की आस में किया अनोखा यत्न- वार्ड 26 चंद्रपुरा के नागरिकों ने श्मशान घाट में की बुवाई


मंदसौर, 10 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर के वार्ड नंबर 26 चंद्रपुरा क्षेत्र में बारिश न होने से चिंतित क्षेत्रीय नागरिकों ने गुरुवार को इंद्रदेव को प्रसन्न करने और क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना को लेकर एक अनूठी परंपरा व यत्न का सहारा लिया।

चंद्रपुरा क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर स्थानीय श्मशान घाट परिसर में सांकेतिक बुवाई का कार्य संपन्न किया। क्षेत्र की मान्यता और अटूट विश्वास के अनुसार श्मशान घाट में बुवाई करने से वर्षा के योग बनते हैं और क्षेत्र में समृद्धि आती है।

इस अनूठे व आस्था से भरे कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय प्रतिनिधि शैलेंद्र गिरी गोस्वामी, पिछड़ा वर्ग कोषाध्यक्ष संजय पंवार तथा वरिष्ठ सोहनसिंह भदोरिया उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया