home page

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुवार को सीहोर से चित्रकूट रवाना होगी राहत सामग्री

 | 
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुवार को सीहोर से चित्रकूट रवाना होगी राहत सामग्री


सीहोर, 02 सितंबर (हि.स.)। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विधायक सुदेश राय गुरुवार को प्रथम चरण में एक ट्रक राहत सामग्री रवाना करेंगे। मंदाकिनी नदी ने चित्रकूट में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कहर से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। चित्रकूट प्रशासन से मिली जानकारी और पीड़ितों की मांग के मुताबिक विधायक सुदेश राय के निर्देश पर 2000 साड़ी ,1000 लोअर टी-शर्ट, 800 कंबल 1000 चटाई सहित अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था की गई है।

विधायक सुदेश राय ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के समय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूरी भाजपा सरकार पीड़ितों की मदद के लिए जूटी हुई है। विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों के द्वारा राहत और बचाव कार्य भी किया जा रहा है।

चित्रकूट में आई बाढ़ से सैकड़ो मकान दुकान सड़के बिजली के खंभे पुल पुलिया सहित अन्य निजी और सरकारी संपत्ति बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हजारों की संख्या में महिलाएं बुजुर्ग बच्चे युवा अभी प्रभावित हुए हैं। अनेक नागरिक पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। विधायक सुदेश राय ने मानवीय आधार पर जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों आम नागरिकों से चित्रकूट में आई बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने का आह्वान किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा