मप्रः भाजपा प्रदेश कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई युवा मोर्चा की बाइकर्स टोली
भोपाल, 15 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक आयोजित जल, जन सेवा संकल्प यात्रा में शामिल होने वाली मध्यप्रदेश युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बाइकर्स टोली को मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया गया।
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. प्रभुराम चैधरी, सुरेन्द्र शर्मा, डाॅ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री व सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक राहुल कोठारी, तीर्थ स्थान मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष व अभियान की प्रदेश टोली के सदस्य विनोद गोटिया, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने हरी झंडी दिखाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बाइकर्स टोली को वाराणसी के लिए रवाना किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

