home page

उज्जैन में चलती ट्रेन में चढ़ा यात्री, फिसला हाथ तो कमर तक फंसा

 | 
उज्जैन में चलती ट्रेन में चढ़ा यात्री, फिसला हाथ तो कमर तक फंसा


उज्जैन, 04 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में ट्रेन छूटने की जल्दबाजी में एक यात्री की जान आफत में पड़ गई। हाथ में पोहा की प्लेट लेकर चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश कर रहा यात्री अचानक फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा फंसा। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान ने एक अन्य व्यक्ति की मदद से यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

आरपीएफ थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव ने बताया कि बुधवार को काचीगुड़ा एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म क्रं.-1 से भोपाल की ओर रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री हाथ में पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढऩे लगा, तभी दरवाजे का हैंडल पकड़ते समय उसका हाथ फिसल गया। संतुलन बिगडऩे से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। यात्री को इस हालत में देखकर आरपीएफ जवान रामचरण यादव तुरंत उसकी ओर दौड़े। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पूरी ताकत से यात्री को बाहर खींचा। समय रहते मदद मिलने से उसकी जान बच गई। यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और उसे सुरक्षित ट्रेन में बैठा दिया गया। इस साहसिक कार्य के लिए आरपीएफ जवान रामचरण यादव का स मान भी किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / क्षितिज