home page

मंदसौरः सकल जैन समाज वीर पुत्र जयम द्वारा मासिक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

 | 
मंदसौरः सकल जैन समाज वीर पुत्र जयम द्वारा मासिक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न


मंदसौर, 29 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में रविवार को सकल जैन समाज के तत्वावधान में सकल जैन समाज वीर पुत्र जयम द्वारा संस्कृति की समुज्जवलन तथा वैचारिक उन्नयन हेतु रविवार को मासिक बौद्धिक संस्कार संगोष्ठी 1008 श्री शान्तिनाथ जिनालय (तार बंगला) दिवाकर द्वार, बीपीएल चौराहा पर किया गया। जिसका विषय अहिंसा महाव्रत रखा गया जिस पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखें।

इस अवसर पर सकल जैन समाज के संयोजक सुरेन्द्र लोढा, सकल जैन समाज अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला, डॉ राजकुमार बाकलीवाल, राजमल गर्ग एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ चंदा कोठारी मंचासिन थे। सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथियों एवं वक्ताओंं ने भगवान महावीर के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सकल जैन समाज वीर पुत्र जयम के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का सम्मान एवं स्वागत किया गया।

सकल जैन समाज के संयोजक सुरेन्द्र लोढा बताया कि अहिंसा महाव्रत है इसका आज की पीढी को ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है, इसके बिना इम अपने धर्म, कर्म, समाज में प्रगति नहीं कर सकते है। जैन समाज का मूल सिद्धांतो में एक प्रमुख सिद्धांत अहिंसा है।

मुख्य वक्ता डॉ चंदा कोठारी ने कहा कि अहिंसा महाव्रत जैन धर्म के पाँच महाव्रतों में पहला और सबसे प्रमुख व्रत है। इसका अर्थ मन, वचन और कर्म से किसी भी जीव को कष्ट न पहुँचाना, उसका वध या बंधन न करना तथा प्राणी मात्र को अभय देना है। श्रीमती कोठारी ने संगोेष्ठी में अहिंसा कैेसे महाव्रत बना इसके बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सकल जैन समाज वीर पुत्र जयम के अक्षय मारू एवं उमेश जैन भड़का ने किया। कार्यक्रम पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन लाभार्थी परिवार लोकेन्द्र कुमार जैन, सीए अंकुश कुमार जैन (गोटावाला) परिवार मन्दसौर द्वारा किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया