मंदसौरः श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर की स्थापना हेतु भव्य शिलान्यास महोत्सव का हुआ आयोजन
मंदसौर , 09 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में अग्रसेन नगर (विस्तार) में आचार्य विश्वरत्नसागरजी म.सा. की शुभ प्रेरणा से प्रदीप गनेड़ीवाल परिवार के द्वारा प्रदत्त की गयी भूमि पर भव्य श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ जिन मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।
गुरूवार को निर्माण कार्य को प्रारंभ किये जाने हेतु अभिनंदन क्षेत्र के धमार्लुजनों एवं मंदसौर नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मंदिर निर्माण हेतु भव्य शिलान्यास महोत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य मुक्तिसागरसूरिश्वरजी म.सा., आचार्य अचल सागरजी म.सा., मुनिराज विरलरत्नजी म.सा., साध्वी शीलरेखा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में शिलान्यास महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस शिलान्यास महोत्सव का आयोजन श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट अग्रसेन नगर व आराधना भवन जैन संघ नई आबादी के द्वारा किया गया। इस शिलान्यास महोत्सव में शीला पूजन के मुख्य लाभार्थी शांतिलालजी ताराबाई बंबोरिया परिवार के विजय बंबोरिया रहे, उन्होंने कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे राज्यसाा सांसद बंशीलाल गुर्जर के साथ शीलापूजन कर मुख्य लाभार्थी का धर्मलाभ लिया। 8 अन्य लाभार्थी परिवारों ने भी मुख्य लाभार्थी के साथ शीला पूजन किया।
इस अवसर पर मंदिर में स्थापित होने वाली जीरावाला पार्श्वनाथ की प्रतिमा के शिलापूजन के लाभार्थी नलवाया परिवार पिपलोन वाला व श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ की प्रतिमा की शिलान्यास के लाभार्थी महेन्द्र कुमार जैन, महेश जैन, दिपेश जैन तहलका परिवार ने भी शीलापूजन किया। यह उल्लेखनीय है कि अग्रसेन नगर में गनेडीवाल परिवार के द्वारा प्रदत्त की गयी 63 बाय 40 लगभग 2800 वर्गफिट भूमि पर श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ (उन्हेल-राज.) की प्रतिकृति की प्रतिमा वाला भव्य जैन मंदिर बनने जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

