home page

उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम झालरिया में 3 वर्ष का बालक गिरा बोरवेल में

 | 
उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम झालरिया में 3 वर्ष का बालक गिरा बोरवेल में


उज्जैन , 09 अप्रैल (हि.स.)। उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम झालरिया में गुरुवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब खेलते-खेलते 3 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के पाली से भेड़ चराने आए गडरियों के समूह के साथ आया 3 वर्षीय भागीरथ पुत्र प्रवीण खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह पास में खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला, उन्होंने शोर मचाया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। फायर ब्रिगेड और होमगार्ड की टीम को भी तत्काल बुलाया गया, जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन संभाला।

बोरवेल की गहराई और स्थिति को देखते हुए सावधानीपूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए हैं और सभी की नजरें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं। प्रशासन द्वारा आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं ताकि बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

---------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल