home page

उज्जैन में स्कूल बस में चढ़ते समय 15 साल के विद्यार्थी की अटैक से मौत

 | 
उज्जैन में स्कूल बस में चढ़ते समय 15 साल के विद्यार्थी की अटैक से मौत


उज्जैन, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में अंकपात मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी में सोमवार सुबह उस समय मातम छा गया, जब 15 वर्षीय विधान कुशवाह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, विधान सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। वह सुबह करीब 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था।विधान स्कूल बस में चढ़ रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजन को सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

विधान के पिता संजय (संजू) कुशवाह निकास चौराहे पर फल का ठेला लगाते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार सदमे में है। परिजनों को सुबह तक यह अंदाजा नहीं था कि स्कूल के लिए निकला उनका बेटा वापस घर नहीं लौटेगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रीकृष्ण कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी घटना के बारे में सुना, वह स्तब्ध रह गया। विधान की मौत की खबर से सेंट थॉमस स्कूल में भी शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, विधान का अंतिम संस्कार सोमवार को कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / क्षितिज