home page

झाबुआ: महापुरुष बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन

 | 

झाबुआ: मध्य प्रदेश, 14 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा एवं ‘छू लो आसमान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनजातीय समुदाय के गौरव, महापुरुष बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जिले में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल में शनिवार को जहां विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी तरफ कन्या क्रीड़ा परिसर करडावद बड़ी सहित झाबुआ, रामा एवं मेघनगर जनपद क्षेत्र की शालाओं में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन ने बताया कि कि जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में खेलकूद, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन कर जनजातीय युवाओं एवं विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। साथ ही जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण, समाज में स्वाभिमान की भावना जागृत करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा