home page

अशोकगनर कलेक्टर के निर्देश: मंत्री-विधायकों के पत्रों पर गंभीरता बरतें

 | 
अशोकगनर कलेक्टर के निर्देश: मंत्री-विधायकों के पत्रों पर गंभीरता बरतें


अशोकनगर,3 0 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने के आदेश किए हैं।

कलेक्टर साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले पत्रों पर कार्यवाही करते समय सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएं। कार्यवाही करते समय शासन के निर्देशों एवं विभागीय स्वीकृति हो स्वीकृति के आधार पर कार्यवाही की जाएं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधिगणों से प्राप्त होने वाले पत्रों का जबाव समय सीमा में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के अर्द्धशासकीय पत्रो,केन्द्रीय मंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त पत्रों की समीक्षा,प्रभारी मंत्री से प्राप्त पत्रों की समीक्षा,जिले के विधायकगणों से प्राप्त पत्रों की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के माह अप्रैल में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में की जाने वाली तैयारियों हेतु संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौपते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री द्वारा की जाने वाली जनसुनवाई,भूमिपूजन एवं शिलान्यास,स्वरोजगार सम्मेलन,बच्चों का स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम,जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित नवीन भवन का निरीक्षण,दिशा बैठक तथा पीएम आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश,जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देकर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार जैन,अपर कलेक्टर डीएन सिंह एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार