home page

आरएसएस का राग छोड़ जिम्मेदारी से काम करें प्रियंक खरगे: प्रल्हाद जोशी

 | 
आरएसएस का राग छोड़ जिम्मेदारी से काम करें प्रियंक खरगे: प्रल्हाद जोशी


हुब्बल्ली, 23 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियंक खरगे को आरएसएस के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की सलाह दी।

जोशी ने शुक्रवार को हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरएसएस के पथ संचलन को लेकर प्रियंक खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरएसएस का पथ संचलन आज या कल से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और जी. परमेश्वर सहित कई नेताओं के गृह मंत्री रहने के दौरान भी आरएसएस का पथ संचलन होता रहा है। ऐसे में प्रियंक खरगे को इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय राज्य के जरूरी कामकाज पर ध्यान देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में सूखे की स्थिति है और कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। विकास के कार्य भी नहीं हो रहे हैं। गृह मंत्री को इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.