home page

हम सबको भगवान बिरसा के दिखाए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता: सुदेश महतो

 | 
हम सबको भगवान बिरसा के दिखाए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता: सुदेश महतो
हम सबको भगवान बिरसा के दिखाए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता: सुदेश महतो


पुण्यतिथि पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि

रांची, 9 जून (हि.स.)। ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनका साहस, नेतृत्व और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए बलिदान, हमें सदा प्रेरित करता रहेगा। हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।

आजसू के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होने कोकर रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा वीरता और साहस की प्रतिमूर्ति हैं, वे भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान को नहीं भुलाया जा सकता। वीर सपूतों के बलिदान का ध्यान हम सबों को सदैव रहेगा। वंचितों, गरीबों के उत्थान की दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना है। भगवान बिरसा मुंडा ने सिर्फ जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश में राष्ट्रीयता की चेतना पैदा की। मातृभूमि के प्रति उनकी निष्ठा युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। शहीदों के अरमानों के अनुरूप समतामूलक समाज और विकसित झारखंड बनाना हमारी प्राथमिकता। कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव राजेंद्र मेहता, संजय रंजन, अजीत सिंह, चेतन इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/वंदना/सुनील