लूट कांड का वारंटी गिरफ्तार
| Apr 27, 2026, 15:00 IST
रामगढ़, 27 अप्रैल (हि.स.)।
रामगढ़ पुलिस में लूट कांड के एक वारंटी राजा कुरैशी, पिता नाजीर कुरैशी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है।
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि कांड संख्या 408 /18 में गोलपार निवासी राजा कुरैशी के खिलाफ व्यवहार न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके खिलाफ धारा 394/ 411 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

