home page

जेटीडीएस के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
जेटीडीएस के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़, 08 मई (हि.स.)। रामगढ़ जिले में झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी के नाम पर ठगी करने वाले दो शख्स गिरफ्तार किए गए हैं। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने शुक्रवार काे बताया कि ठगी करने वाले कुलजीत छबड़ा उर्फ बॉबी छाबड़ा, बबीता लकड़ा उर्फ़ आरती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन लोगों ने झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी के नाम पर कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर लगभग 80 ग्रामीणों और किसानों से ठगी की थी। उन लोगों पर लगभग 1.5 करोड रुपये की ठगी करने का आरोप है।

62 किसानों ने दिया थाने में आवेदन

रामगढ़ थाने में लगभग 62 किसानों और मजदूरों ने आवेदन दिया था। साथ ही ट्रैक्टर, हाइड्रा, डीप बोरिंग,मोटरसाइकिल, खाद बीज तथा अन्य कृषि उपकरणों के नाम पर किए किए गए ठगी का सबूत दिया। 80 किसानों और मजदूरों ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का हवाला दिया। जिसकी पुष्टि भौतिक और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के रूप से की गई।

रामगढ़ में किराए पर रह रही थी चतरा की युवती

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि मूल रूप से चतरा जिले की टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहाम गांव के रहने वाली बबीता लकड़ा उर्फ आरती कुमारी और रामगढ़ शहर के गोढ़ियारी बाकी निवासी कुलदीप छाबड़ा और बॉबी छाबड़ा को गिरफ्तार किया गया है। सच अन्य पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जेटीडीएस के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ जिले में झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी के नाम पर ठगी करने वाले दो शख्स गिरफ्तार किए गए हैं। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि ठगी करने वाले कुलजीत छबड़ा उर्फ बॉबी छाबड़ा, बबीता लकड़ा उर्फ़ आरती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन लोगों ने झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी के नाम पर कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर लगभग 80 ग्रामीणों और किसानों से ठगी की थी। उन लोगों पर लगभग 1.5 करोड रुपये की ठगी करने का आरोप है।

62 किसानों ने दिया थाने में आवेदन

रामगढ़ थाने में लगभग 62 किसानों और मजदूरों ने आवेदन दिया था। साथ ही ट्रैक्टर, हाइड्रा, डीप बोरिंग,मोटरसाइकिल, खाद बीज तथा अन्य कृषि उपकरणों के नाम पर किए किए गए ठगी का सबूत दिया। 80 किसानों और मजदूरों ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का हवाला दिया। जिसकी पुष्टि भौतिक और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के रूप से की गई।

रामगढ़ में किराए पर रह रही थी चतरा की युवती

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि मूल रूप से चतरा जिले की टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहाम गांव के रहने वाली बबीता लकड़ा उर्फ आरती कुमारी और रामगढ़ शहर के गोड़ियारी बागी निवासी कुलदीप छाबड़ा उर्फ बॉबी छाबड़ा और बबिता लकड़ा को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश