home page

अवैध हथियार बनाने वाले तीन और अपराधी गिरफ्तार

 | 
अवैध हथियार बनाने वाले तीन और अपराधी गिरफ्तार


भुरकुंडा पुलिस ने अब तक पांच लोगों को भेज दिया जेल

रामगढ़, 09 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को संचालित करने में तीन और लोग गिरफ्तार हुए हैं। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि सभी लोग मिलकर क्षेत्र में अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराते थे। कुछ घंटे में ही हथियार असेंबल कर आपराधिक गिरोह के सदस्यों को मिलता था और वे रंगदारी मांगने के लिए उसे चमकाते थे। अवैध हथियार बनाने के मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दिनेश विश्वकर्मा का भाई भी गया जेल

एसपी ने बताया कि अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए मशीन, अर्धनिर्मित हथियार एवं कल-पुर्जे बरामद कर संलिप्त 02 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। अनुसंधान के क्रम में भुरकुंडा ओपी पुलिस के द्वारा गुरुवार को 03 प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इनमें अनिल विश्वकर्मा ग्राम-एके कोलयरी, दत्तो, भुरकुण्डा, स्थाई पता बारसलीगंज, जिला-नवादा (बिहार), हजारीबाग सदर थाने के सरदार रोड निवासी इबरार और प्राथमिकी अभियुक्त पेलावल पवरा रोड निवासी रईस खान शामिल है। रईस मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश