home page

राज्यपाल ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

 | 
राज्यपाल ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन


राज्यपाल ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन


रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को बूटी मोड़ स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का गुरुवार को उद्घाटन किया। साथ ही राज्यपाल ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि जिस भक्ति और लगन से यह पंडाल तैयार किया गया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं है, बल्कि नारी शक्ति, साहस और न्याय का प्रतीक है। यह पावन पर्व सत्य, धर्म, करुणा और सद्भावना जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय कि यह पंडाल 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर आधारित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे