home page

प्रदेश कांग्रेस ने किया 30 सोशल मीडिया चेयरमैन की नियुक्‍त

 | 
प्रदेश कांग्रेस ने किया 30 सोशल मीडिया चेयरमैन की नियुक्‍त


रांची, 10 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत के अनुमोदन पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुसार विभिन्न जिलों के 30 सोशल मीडिया चेयरमैन की नियुक्ति कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन गजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोशल मीडिया के जिला चेयरमैन की चयन प्रक्रिया के लिए छह से आठ मई को साक्षात्कार का आयोजन हुआ था। इसमें कई लोगों का साक्षात्कार हुआ था।

पार्टी की ओर से जिन लोगों का चयन किया गया है उनमें रांची ग्रामीण से जगदीश चन्द्र महतो, रांची महानगर से जफर इमाम, खूंटी से सुनीता गोप, सिमडेगा से रंधीर रंजन, गुमला से केदार नाथ साहु, लोहदगा से अशलम अंसारी और प्रकाश उरांव, हजारीबाग से उदय केशरी और मनोहर यादव, गिरिडीह से चांद रशीद और शिवम सेठ, चतरा से जुल्कार नैन, रामगढ़ से कमलेश कुमार महतो, धनबाद से वशीम अहमद और देवेन्द्र पासवान, बोकारो से अफाक आलम, कोडरमा से भोला दास, पलामू से अशीष शुक्ला, गढ़वा से मौशहिद हुसैन, लातेहार से राजेश ठाकुर, पूर्वी सिंहभूम से राज कुमार वर्मा, पश्चिमी सिंहभूम से रवि कच्छप, सरायकेला-खरसांवा से प्रकाश महतो, दुमका से कुंदन यादव, साहेबगंज से नेहाल अख्तर, गोड्डा से इफ्तेकार अंसारी और आत्मा पांडे, देवघर से अमित पांडे, पाकुड़ से पियारूल इस्लाम, जामताड़ा से जियाउल रहमान का चयन किया गया।

इन सभी का साक्षात्कार अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सोशल मीडिया विभाग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर अकक्षीत कुमार और विपिन यादव ने संपन्न कराया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak