शिवनंदन अखाड़ा के अध्यक्ष बने सौरभ गुप्ता और सचिव अनुराग गुप्ता
रामगढ़, 23 फ़रवरी (हि.स.)। रामगढ़ में रामनवमी पूजा धूमधाम से बनाने को लेकर शिवाजी रोड स्थित श्री श्री रामनवमी पूजा समिति शिवनंदन अखाड़ा राधा कृष्ण किला मंदिर की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया है। जिसमें, निर्णय लिया गया है की आठवीं और नवमी को साउंड सिस्टम के साथ चलत झांकी निकाली जाएगी। साथ ही कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें, कमेटी के संरक्षक धर्मेंद्र साव भोपाली राजेश ठाकुर, विशाल जायसवाल, अनमोल सिंह, धनंजय कुमार पुटुस, रोहित सोनी, शक्ति श्रीवास्तव, राजीव जायसवाल, पीयूष चौधरी को बनाया गया। जबकि, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, सचिव अनुराग गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमन मिश्रा एवं सदस्य रोहित मंडल, अनुराग मिश्रा, विकास कुमार, राजा गुप्ता, धोनी गुप्ता, रवि मंडल, लाला कुमार, राजेश राजपूत, हेमंत सिंह, विक्रम सिंह, सनी मुंडा, गोलू सिंह, संजू कुमार, सुमित तुरी, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, कार्तिक सिंह, बबलू कुमार, निशांत कुमार, राजा गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, सुमित सिंह, राज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

