home page

श्री श्री राम नवमी पूजा महासमिति रामगढ़ के अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर

 | 
श्री श्री राम नवमी पूजा महासमिति रामगढ़ के अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर


श्री श्री राम नवमी पूजा महासमिति रामगढ़ के अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर


रामगढ़, 24 फ़रवरी (हि.स.)। रामगढ़ श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक मंगलवार को शहर शिवाजी रोड स्थित किला मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के पूर्व अध्यक्ष दीपक मिश्रा व संचालन महासमिति के महासचिव विशाल जायसवाल ने किया। बैठक में महासमिति के नए अध्यक्ष को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राजेश ठाकुर को महासमिति का अध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि रामगढ़ की सभी अखाड़ा कमेटी, महासमिति के सदस्यों एवं अभिभावक स्वरूप संरक्षक सदस्यों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपा है, उसे मैं पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा एवं भव्य और ऐतिहासिक रामनवमी होने का मैं वचन देता हूं। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को रामगढ़ में भव्य एवं ऐतिहासिक मंगला शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पूरे रामगढ़ से 30 से 40 हजार हिंदू एकत्र होंगे। समिति के पूर्व अध्यक्ष छोटन सिंह ने कहा कि राजेश ठाकुर का अनुभव महासमिति को एक नए कृतिमान स्थापित करेगा और महासमिति पूरी ईमानदारी के साथ राजेश ठाकुर का साथ देगी। बैठक समाप्ति महासचिव तुलेश्वर पासवान ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से शुभम वर्मा, राहुल वर्मा, बच्चन सिंह, संतोष कुमार नायक, पवन पासवान, अजय कुमार, अंशु पांडे, शंभू महतो, गोलू कुमार, आशीष सोनी, सूरज वर्मा, बबीता कुमारी, कीर्ति गौरव, दीपक सिसोदिया, कुणाल दास, दीपक सोनकर, अयोध्या वर्मा, बद्री विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा, आयुष कुमार, सौरव गुप्ता, सुमित कुमार पांडा, अनामिका श्रीवास्तव, नन्द किशोर राम, दानिश पटेल, सौरव जायसवाल, सुमित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शशि शेखर सिंह, रोहित सोनी, अमन राजा, आकाश राय, राहुल रजक, श्रवण, सतीश ठाकुर, शुभम आदि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश