home page

पुलिस ने चलाया अभियान, तीन अभियुक्त और एक वारंटी गिरफ्तार

 | 
पुलिस ने चलाया अभियान, तीन अभियुक्त और एक वारंटी गिरफ्तार


रामगढ़, 02 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर रामगढ़ थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए समकालीन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों और एक वारंटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी को शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

अभियान में चार गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में लक्ष्मण प्रजापति, पिता सहदेव प्रजापति, निवासी कौआबेड़ा, सिरका, बड़कू प्रजापति उर्फ रामकुमार, पिता शिवनंदन प्रजापति, निवासी कौआबेड़ा, सिरका तथा विशाल कुमार, पिता मुन्ना साव उर्फ सुनील प्रसाद, निवासी बुधबाजार, सिरका शामिल हैं।

वारंटी सुनील करमाली भी पकड़ा गया

अभियान के दौरान पुलिस ने वारंटी सुनील करमाली, पिता स्व शोभानंद करमाली निवासी हेसला करमाली टोला को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार सभी चारों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश