पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो गिरफ्तार
बोकारो, 3 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने शहर के पॉश इलाके के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इसके मुख्य सरगना और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
एसपी हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। दल ने को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 155 में छापेमारी कर रैकेट संचालक शनि कुमार (26) और सहयोगी निखत परवीन को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपित शनि कुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह कोलकाता से महिलाओं को बुलाकर किराए के मकान में देह व्यापार कराता था। वहीं, निखत परवीन खुद इस धंधे में शामिल थी और अन्य महिलाओं से संपर्क कर उन्हें उपलब्ध कराती थी।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस को छापेमारी के दौरान कंडोम, एक मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि जिले में अवैध धंधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छापेमारी दल में सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता, अनिल कुमार गुप्ता, अमर कुमार यादव, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, महिला आरक्षी चंद्रावती, राजीव कुमार, विजय कुमार सिंह, योगेंद्र रजक और प्रफुल्ल कुमार मंडल शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार

