जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता, प्रचार में भाजपा व्यस्त : दुबे
| Mar 22, 2026, 20:27 IST
रांची, 22 मार्च (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि देश की जनता अब रिकॉर्ड और प्रचार के बीच का फर्क समझ चुकी है।
उन्होंने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 8,931 दिनों का रिकॉर्ड गिनाने से देश की असल समस्याएं नहीं छुपाई जा सकतीं।
भाजपा लोगों को विकसित भारत का सपना दिखा रही है, लेकिन हकीकत में देश महंगाई और बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की सरकार बन चुकी है, जहां आम जनता की समस्याओं पर कोई ठोस समाधान नहीं दिया जा रहा, बल्कि केवल इवेंट और प्रचार के माध्यम से सच्चाई को छुपाने की कोशिश की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

