home page

कुरमी मिलन समारोह पांच सितंबर को

 | 

रांची, 27 अगस्त (हि.स.)। करमा पर्व के मौके पर पांच सितंबर को गोंदलीपोखर में कुरमी मिलन समारोह सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर कुरमी समाज के बाबूराम महतो ने बुधवार को बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समिति का भी गठन किया गया है। इनमें अध्यक्ष जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, सचिव सुप्रेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष बाबूराम महतो को बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष महेंद्र महतो, कमलेश चौधरी, जगमोहन महतो, उपसचिव जितवाहन महतो, गोवर्धन महतो, संरक्षक रामपोदो महतो, राजेश महतो, सखीचंद महतो, शिवलाल महतो, बेनीलाल महतो, विश्राम महतो, पंकज महतो, झब्बुलाल महतो, नीलकंठ चौधरी, हरे कृष्णा चौधरी सहित अन्य सदस्य बनाए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे