home page

रिम्स में 17 से झारखंड नियोकोन का आयोजन, देशभर के विशेषज्ञ जुटेंगे

 | 
रिम्स में 17 से झारखंड नियोकोन का आयोजन, देशभर के विशेषज्ञ जुटेंगे


रांची, 16 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम, रांची के तत्वावधान में आगामी 17 से 19 अप्रैल 2026 तक रिम्स ऑडिटोरियम में तीसरे झारखंड नियोकोन का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से 250 से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे, जिससे चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान होगा।

यह जानकारी

आईएमए भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ पार्थ कुमार चौधरी, डॉ आनंद जगनानी, डॉ ओपी मनसरिया सहित अन्य चिकित्सकों ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में एम्स पटना, एम्स ऋषिकेश, नई दिल्ली, कोलकाता, केरल और एम्स देवघर सहित देश के प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें डॉ भावेश कांत, डॉ मयंक प्रियदर्शी, डॉ हेमंत शर्मा, डॉ गौतम राय और डॉ प्रदीप कुमार देबता जैसे नाम शामिल हैं।

सम्मेलन के पहले दिन समयपूर्व जन्मे शिशुओं की देखभाल, नर्सों के प्रशिक्षण और नवजात शिशुओं में श्वसन संबंधी समस्याओं पर चर्चा होगी। 18 और 19 अप्रैल को विभिन्न सत्रों में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और उपचार तकनीकों पर विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन से चिकित्सकों को नई जानकारियां मिलती हैं, जिसका सीधा लाभ नवजात शिशुओं के बेहतर इलाज में मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar