home page

युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

 | 
युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस


रांची, 11 जुलाई (हि.स.)। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड़, लटमा रोड स्थित एक मकान में एक युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सन्नी कच्छप के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे