home page

हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 | 
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल


रांची, 17 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के मैदान से हथियार के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अविनाश कुमार है। गिरफ्तार युवक अविनाश कुमार बिरसा चौक, रांची का रहने वाला है।

थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक कार में युवक हथियार के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एयरपोर्ट थाना इलाके में एक कार में युवक हथियार के साथ बैठा हुआ है। हथियार के कागजात मांगने पर युवक की ओर से प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पिस्टल, दो गोली, एक मोबाइल और एक कार बरामद किया है। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे