home page

घर के छत से गिरकर युवक की मौत

 | 

दुमका, 04 अगस्त (हि.स.)। घर के छत से गिरने पर 41 वर्षीय युवक की पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना नगर थाना अन्तर्गत खिजुरिया में 3 जुलाई की रात में हुई। उसकी पत्नी बेबी देवी का बयान है कि उसके पति को शराब पीने के लत लगी हुई थी। रोजाना की तरह सोमवार की रात में भी शराब के नशे में था।

खाना खाने के बाद वह छत पर सोने के लिए चला गया था। देर रात में अचानक किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। परिजनों की जैसे ही नींद खुली तो सभी लोग दौड़े-भागे छत पर चढ़े। देखा कि धीरज मल्लाह नीचे गिरा पड़ा है और गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। आनन-फानन में परिजनों ने घायल को उठाकर इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सुबह में धीरज मल्लाह की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। नगर थाना की पुलिस ने लिखित आवेदन लेकर शव को अपने साथ ले जाने की इजाजत दे दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार