home page

युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

 | 
युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस


रांची, 20 अप्रैल( हि.स. )। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना इलाके में एक युवक के खुदकुशी करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। युवक का नाम आरिफ उर्फ सिंकू है। मृत युवक हिंदपीढ़ी का रहने वाले था। आरिफ उर्फ सिंकू लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रमजान कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोसटमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे