home page

छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्रांड ने उपलब्ध कराया पेयजल

 | 
छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्रांड ने उपलब्ध कराया पेयजल


रांची, 13 अगस्त (हि.स.)। जेपीएससी मुद्दे पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच यासी ब्रांड की ओर से आंदोलनरत छात्र-छात्राओं सहित मौके पर मौजूद लोगों के लिए पेयजल एवं शीतल पेय उपलब्ध कराया जा रहा है। गुरुवार को ब्रांड की ओर से दो गाड़ियों के माध्यम से 500 एमएल की 1200 पानी की बोतलें आंदोलन स्थल पर पहुंचाई गईं। यह जानकारी देते हुए पेयजल वितरण के दौरान यासी ब्रांड के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से कमल किशोर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

उन्होंने विज्ञप्ति में कहा कि यासी ब्रांड की टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों के बीच पानी की बोतलों का वितरण किया गया। पानी के अलावा छात्रों को एनर्जी ड्रिंक, जीरा और मोजिटो भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

ब्रांड की ओर से बीते मंगलवार से लगातार यह सेवा जारी रहने की बात कही गई है। टीम प्रतिदिन आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आवश्यकता के अनुसार पानी और अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध करा रही है। यासी ब्रांड ने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह सेवा जारी रखी जाएगी और छात्रों की जरूरत के अनुसार पेयजल एवं अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar