विश्व ओलंपिक दिवस पर खिलाडी हुए सम्मानित
रांची, 23 जून (हि.स.)।
खेलकूद-युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार की ओर से मंगलवार को विश्व ओलंपिक दिवस 2026 का आयोजन किया गया।
इस दौरान आयोजित हाफ मैराथन में महिला वर्ग में ममता कुमारी प्रथम, रितु कुमारी द्वितीय और संजना कुमारी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में गुरु लाल सिंह ने पहला, शारद अहीक ने दूसरा और जानकी कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावे कार्यक्रम में ओमान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली नीलम टोप्नो, खोली कुमारी, सुगम सांगा, श्रुति कुमारी एवं कोच करुणा पूर्ति और फुटबॉल, कबड्डी और हॉकी प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले सुप्रसिद्ध पूर्व हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो कहा कि झारखंड की माटी में हॉकी की अपार प्रतिभा है। यहां की बेटियों में काफी क्षमता है। इसलिए समय समय पर विश्व पटल पर इन्होंने अपने राज्य का नाम रौशन किया है। अब आगे भी राज्य की बेटियां भविष्य में देश के लिए ओलंपिक में भी पदक जीतेंगी।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर खेल उपनिदेशक निर्भय कुमार, खेल विभाग के उपसचिव जय प्रकाश करमाली, जिला खेल पदाधिकारी रांची, शिवेन्द्र कुमार सिंह, डीआरडीए (डीआरडीए) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऋतुराज, जेएसएसपीएस की पुष्पा हांसदा सहित जिले के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खेलो इंडिया, आवासीय और डे-बोर्डिंग केंद्रों एवं जेएसएसपीएस के सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

