home page

भाजपा रांची महानगर में कार्यशाला का आयोजन, केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और आगामी अभियानों पर हुई चर्चा

 | 
भाजपा रांची महानगर में कार्यशाला का आयोजन, केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और आगामी अभियानों पर हुई चर्चा


रांची, 30 मई (हि.स.)। भाजपा रांची महानगर जिला कार्यालय में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका है। सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक-जैसे गरीब, किसान, महिला, युवा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति सभी तक प्रभावी रूप से पहुंचा है।

उन्होंने आगे कहा कि यह 12 वर्ष केवल सरकारी उपलब्धियों का नहीं, बल्कि देशवासियों के विश्वास, विकास और जनकल्याण की एक सतत यात्रा का प्रतीक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ें।

आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अमर बाउरी ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, विशेष जनसंपर्क अभियान, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, जनकल्याण शिविर, प्रबुद्ध एवं पेशेवर वर्ग के साथ संगोष्ठी, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे संगठन और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी मंडलों में संयोजक और सह-संयोजकों की सक्रिय टोली गठित की जाएगी, ताकि अभियान को अधिक प्रभावी और जनभागीदारी आधारित बनाया जा सके। कार्यशाला में कार्यक्रमों के सफल संचालन, मंडल स्तर पर जिम्मेदारियों के निर्धारण, कार्ययोजना, प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, संकेत तिवारी, नीरज चौधरी, वीणा मिश्रा, राम लगन राम, विनय राज, गोपाल गुप्ता, अनीता वर्मा, देवेंद्र शर्मा, हरेंद्र सिंह, भिक्षवजीत सिंह, अश्विनी सुखीजा, धर्मेंद्र शुक्ला, अशोक मिश्रा,उमेश यादव, कुंदन सिंह, इंद्रजीत यादव, सुप्रिया दुबे, उमेश तिवारी, पीयूष विजयवर्गीय, अमित याद, अशोक मुंडा, विशाल साहू, सुजीत शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र पांडेय, अनिल अग्रवाल, सहित जिला पदाधिकारी गण, मोर्चा अध्यक्ष गण, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक, सह-संयोजक गण एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे