home page

आजसू कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो का किया स्वागत

 | 
आजसू कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो का किया स्वागत


देवघर, 29 नवंबर (हि.स.)।

गोड्डा जिले के महागामा में आयोजित संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय प्रखंड प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने जा रहे आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो का रविवार को देवघर के कुंडा मोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।

सुदेश महतो के साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, झारखंड आंदोलनकारी नेता संतोष महतो और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी और युवा नेता संजय मेहता भी मौजूद थे।

जैसे ही सुदेश महतो का काफिला कुंडा मोड़ पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गुलाब की पंखुड़ियों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'जय आजसू' और 'जय सुदेश' के नारों से गूंज उठा। सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी स्वागत कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय सचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक में जाने के क्रम में कुंडा मोड़ पर आजसू अध्यक्ष का जिस उत्साह के साथ स्वागत किया गया, उससे कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता प्रदर्शित होती है। हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साह संगठन की मजबूती का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और विकास आजसू पार्टी की प्राथमिकता है। सुदेश महतो के नेतृत्व में इन मुद्दों को लेकर संगठन अपनी गतिविधियों को और मजबूत करेगा।

स्वागत कार्यक्रम में आजसू नेता अरविंद यादव, सुभाष राउत, वीरेंद्र यादव, समाजसेवी कमलेंद्र कुमार गुप्ता, कुमार सौरभ, अमन कुमार, मनोज कुमार यादव, रंजीत कुमार वर्मा, गणेश सिंह और निरंजन कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy